उपनाम: अफगानिस्तान क्रिकेट
अफगानिस्तान का बड़ा दांव, क्रिकेट प्रोमो में भारत के नक्शे का हिस्सा बना पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी एक नए प्रमोशनल वीडियो में पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत का अभिन्न अंग दिखाए जाने से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। इस घटना को काबुल की स्वतंत्र विदेश नीति और भारत के साथ बढ़ती नजदीकियों के रूप में देखा जा रहा है।
भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज: कार्यक्रम में बदलाव की तैयारी, तारीखों को लेकर बीसीसीआई और एसीबी में मंथन
भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज के शेड्यूल में बदलाव की संभावना है। गणेश चतुर्थी के मौके को ध्यान में रखते हुए मैच की तारीखों में फेरबदल पर विचार किया जा रहा है।
अफगान बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने बर्थडे पर रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में सचिन और लैथम को पछाड़ा
आयरलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में सेदिकुल्लाह अटल ने अपने जन्मदिन पर धमाकेदार शतक जड़कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने वनडे क्रिकेट के इतिहास में जन्मदिन के दिन सबसे बड़ी पारी खेलने का कीर्तिमान स्थापित किया है।
अफगानिस्तान ने रचा इतिहास: आयरलैंड को रोमांचक मैच में हराकर ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई
अफगानिस्तान ने तीसरे एकदिवसीय मैच में आयरलैंड को 3 विकेट से हराकर साल 2027 में होने वाले ODI वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस जीत के साथ अफगान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
वनडे वर्ल्ड कप 2027: अफगानिस्तान ने पक्की की जगह, अब वेस्टइंडीज के लिए राह हुई बेहद मुश्किल
आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार जीत दर्ज करते हुए अफगानिस्तान ने साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया है। टूर्नामेंट की 14 टीमों में से अब केवल एक स्थान बचा है, जिसके लिए बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला है।
अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी पर ICC का कड़ा एक्शन, मिली यह सजा
भारत दौरे पर वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करने के बाद अफगान कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी के लिए मुसीबत बढ़ गई है। ICC ने नियमों के उल्लंघन के चलते शाहिदी पर सख्त कार्रवाई की है।
गौतम गंभीर की सलाह रंग लाई, गुरबाज बने अफगानिस्तान के सबसे तेज शतकवीर; रिकॉर्ड के बाद बताया राज
अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज ने धर्मशाला में 48 गेंदों में शतक जड़कर देश का सबसे तेज वनडे शतक बनाया और इसका श्रेय टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर को दिया।
IND vs AFG: टीम इंडिया की राह में अफगान स्पिन तिकड़ी की चुनौती, शाहिदी ने भरी सीरीज जीत की हुंकार
अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी को भरोसा है कि राशिद खान, ए एम गजनफर और मोहम्मद नबी की स्पिन तिकड़ी भारत के खिलाफ पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज में उनकी टीम को जीत दिला सकती है। दोनों टीमें 13 जून को धर्मशाला में पहला वनडे खेलेंगी।
IND vs AFG: मुल्लांपुर टेस्ट में टॉस जीतकर भारत ने चुनी पहले बल्लेबाजी, मानव सुथार का डेब्यू
न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले जा रहे इकलौते टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जबकि मानव सुथार भारत के लिए डेब्यू कर रहे हैं।