करवा चौथ का त्योहार विवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस वर्ष 29 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस पर्व पर वास्तु के नियमों का पालन करने से न केवल पूजा का फल मिलता है, बल्कि वैवाहिक जीवन में सुख और शांति का संचार भी होता है।
दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में गुलाबी ठंड की दस्तक हो गई है और तापमान अपने न्यूनतम स्तर पर है। इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता बिगड़ने से स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई हैं।
देश के चार प्रमुख राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से मतों की गिनती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
देशभर में नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स से जुड़ी नीति में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसके तहत अब स्थानीय निवासियों को रियायती टोल पास की सुविधा दी जाएगी।
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्नब अब अत्यंत भीषण रूप ले चुका है। मौसम विभाग ने इसके मद्देनजर आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हाई अलर्ट जारी किया है।
27 अक्टूबर 2026 से पवित्र कार्तिक महीने का शुभारंभ हो रहा है। मंगलवार के दिन हनुमानजी की उपासना से मंगल दोष शांत होता है, जानिए आज के पंचांग के मुख्य समय और मुहूर्त।
सोशल मीडिया पर वायरल एक डीपफेक वीडियो में लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया को अरुणाचल प्रदेश के हालात पर टिप्पणी करते दिखाया गया था, जिसे भारतीय सेना ने पूरी तरह फर्जी करार दिया है।
असम की राजधानी गुवाहाटी के एक होटल में सोमवार रात हुई गोलीबारी से सनसनी फैल गई, जिसमें चार लोगों की जान चली गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर जांच के आदेश दिए हैं।
महाराष्ट्र में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान करोड़ों नाम हटाए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दखल दिया है। कोर्ट ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा है और अगली सुनवाई 5 नवंबर को तय की है।
तमिलनाडु के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी को 100 करोड़ रुपये के प्राइवेट स्कूल घोटाले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने स्कूलों को मान्यता दिलाने के बदले बड़ी रकम वसूली थी।
गुजरात के पोरबंदर में बेमौसम केसर आम की नीलामी ने सबको हैरान कर दिया है, जहाँ भीषण गर्मी और कम बारिश के चलते फसल समय से पहले ही तैयार हो गई। इस असामान्य उपज के एक 10 किलो के बक्से की बोली 14,500 रुपये तक पहुंच गई।
तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक छोड़कर सत्तारूढ़ टीवीके में शामिल होने वाले छह विधायकों के खिलाफ दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस्तीफा देकर मंत्री पद संभालना राजनीति का सामान्य हिस्सा है।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राज्य की पूर्ववर्ती सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि वे प्रदेश को एक अलग देश की तरह विकसित करना चाहते थे। उन्होंने तुष्टीकरण की राजनीति को राज्य के लिए घातक बताया और लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मो...
उत्तराखंड के काशीपुर स्थित द्रोणासागर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने एक बार फिर उत्खनन कार्य शुरू कर दिया है, जिसका मुख्य उद्देश्य इस पौराणिक स्थल से जुड़ी मान्यताओं और महाभारतकालीन इतिहास की वैज्ञानिक पड़ताल करना है।
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में रविवार को दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत के बाद अचानक विकराल आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर केबिन में फंसे दोनों ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गई।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।