यूपी की 10 VIP सीटों पर बड़ा उलटफेर, क्या हार जाएगी भाजपा?
cj
cj
UP Lok Sabha Election Result: यूपी में 80 सीटों पर शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। भाजपा को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। प्रदेश की हॉट सीटों में भी उलटफेर होता नजर आ रहा है। आइए जानते हैं कि इन 10 VIP सीटों का समीकरण क्या है

UP Lok Sabha Election Result: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की 80 सीटों पर काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी है। खबर लिखे जाने तक के रुझानों में यूपी की 10 बड़ी सीटों पर बड़ा उलटफेर दिखाई दे रहा है। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय से 17 हजार वोट से आगे हैं। रायबरेली से राहुल गांधी 28 हजार वोटों से आगे हैं तो अमेठी में स्मृति ईरानी कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा से करीब 15 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं।

अब इन 10 बड़े चेहरों की सीटों का समीकरण जानिए…

1-वाराणसी: नरेंद्र मोदी के तीसरी बार चुनाव लड़ने से वाराणसी सीट पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं। कांग्रेस ने यहां से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को उतारा है।

2-रायबरेली: राहुल गांधी का मुकाबला योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से है। भाजपा की तुलना में यहां कांग्रेस मजबूत दिख रही है।

3-अमेठी: यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है। इस सीट से भाजपा की स्मृति ईरानी और कांग्रेस के केएल शर्मा में कांटे की टक्कर है। अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी की तुलना में केएल शर्मा का पक्ष मजबूत दिखाई दे रहा है।

4- कन्नौज: 1999 से इस सीट सपा जीत रही थी। 2019 में भाजपा के सुब्रत पाठक ने बाजी पलटी। इस बार भाजपा और अखिलेश यादव में कांटे की टक्कर है। खबर लिखे जाने तक अखिलेश यादव आगे हैं।

5- मैनपुरी: मैनपुरी सीट पर 2009 से लगातार सपा जीतती आ रही। हर चुनाव में हिंदू-मुस्लिम वोट बैंक का ध्रुवीकरण होता है। इस बार डिंपल यादव के सामने मंत्री जयवीर सिंह हैं। खबर लिखे जाने तक डिंपल यादव आगे हैं।

6-मेरठ: रामायण के राम अरुण गोविल के चुनाव में उतरने के बाद मेरठ सीट सुर्खियों में रही। धारा-370, राम मंदिर और हिंदुत्व मुद्दा खूब चला। दलित वोटर्स के साथ सपा कैंडिडेट सुनीता वर्मा फाइट में हैं।

7-मथुरा: यहां 2014 के बाद से लगातार भाजपा जीत रही है। इस बार भी मथुरा में भाजपा की हेमा मालिनी मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के मुकेश धनगर से है। खबर लिखे जाने तक हेमा मालिनी आगे हैं।

8- कैसरगंज: बृजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ इस सीट से सपा के भगत राम हैं। बृजभूषण सिंह की वजह से करण भूषण की राह आसान मानी जा रही है।

9- रामपुर: यहां पहली बार आजम खान परिवार से कोई सदस्य चुनाव मैदान में नहीं। सांसद घनश्याम सिंह लोधी के सामने सपा से मोहिबुल्लाह हैं। इस सीट पर भाजपा और सपा में कांटे की टक्कर है।

10-पीलीभीत: यहां से 2 बार के सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर भाजपा ने जितिन प्रसाद को लड़ाया। सपा प्रत्याशी भगवत शरण गंगवार इनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक भाजपा यहां से लीड में है।


Become a Member to get a detailed story

  • Access to all paywalled content on-site
  • Ad-free experience across The PABNA
  • Listen to paywalled content
  • Early previews of our Special Projects

cj

ravikash
Official Verified Account

Ravikash started working for PABNA in 2013. He covers politics, the economy, new technology, and cryptocurrency. Previously he wrote for The Civilian & Citizen Journalist newspapers and magazines.

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

टिप्पणियाँ

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg
इसके लिए पहली टिप्पणी लिखें!