प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक इन 16 देशों का मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान
cj
cj
रूस उन 16 देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश का सर्वोच्च सम्मान दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में रूस का पहला विदेशी द्विपक्षीय दौरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत रूस के लिए कितने अहम हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रूस ने पीएम मोदी (Narendra Modi) को अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया है। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने (Vladimir Putin) खुद अपने हाथों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया। इसी के साथ ही रूस उन 16 देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश का सर्वोच्च सम्मान दिया है। 

2024 में रूस ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द अपोस्टल’ पीएम मोदी को दिया है।

 

2023 को ग्रीस ने दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’ दिया। इसे ग्रीस की राष्ट्रपति कैटरीना एन साकेलारोपोलू ने प्रदान किया था।
13 जुलाई, 2023 को पीएम मोदी को फ्रांस में सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया।

 

जून 2023 में, मिस्र में राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ नाइल’ प्रदान किया। 
मई 2023 में पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर जनरल सर बॉब दादा ने पीएम मोदी को ‘ग्रैंड कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू’ दिया। 

 

मई 2023 में पीएम नरेंद्र मोदी को फिजी ने अपने सर्वोच्च सम्मान ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया।
2023 में ही पलाऊ गणराज्य के राष्ट्रपति सुरंगेल एस. व्हिप्स जूनियर ने ‘एबकल पुरस्कार’ पीएम मोदी को दिया। 

 

दिसंबर 2021 भूटान ने पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्मानित किया।
2020 में अमेरिका ने संयुक्त राज्य सशस्त्र बलों का सर्वोच्च सम्मान ‘लीजन ऑफ मेरिट’ दिया।

 

2019 में पीएम मोदी को बहरीन से ‘किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ दिया गया। 

 

2019 में मालदीव ने भी पीएम मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ के सर्वोच्च सम्मान मिला था। 
2019 में रूस ने PM मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’ अवार्ड से सम्मानित किया।

 

2019 में PM मोदी को संयुक्त अरब अमीरात के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2018 में PM मोदी को ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

 

PM मोदी को 2018 में अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी’ से सम्मानित किया गया। 
2016 में PM मोदी को सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘किंग अब्दुलअज़ीज़ सैश’ से सम्मानित किया गया था।

Become a Member to get a detailed story

  • Access to all paywalled content on-site
  • Ad-free experience across The PABNA
  • Listen to paywalled content
  • Early previews of our Special Projects

cj

PABNA
Official Verified Account

Print & Broadcast News Agency (PABNA) is Uttar Pradesh's premier news agency, with a reach that covers every corner of Uttar Pradesh. It employs more than 100 journalists and 200 stringers to cover almost every city and small town in Uttar Pradesh.

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

टिप्पणियाँ

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg
इसके लिए पहली टिप्पणी लिखें!