सैम पित्रोदा के विवादित बयान पर सीपी जोशी भड़के, बोले- रंग रूप के आधार पर टिप्पणी शर्मनाक

Sam Pitroda Controversial Statement : राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सैम पित्रोदा के बयान पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा इनका यह बयान अंग्रेजों द्वारा भारतीयों पर रंगभेद, नस्लभेद की मानसिकता के आधार पर किए गए अत्याचार को प्रदर्शित करता है।

CP Joshi Angry : राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के देशवासियों को लेकर दिए गए बयान की कड़ी भर्त्सना की हैं। सी पी जोशी ने अपने बयान में गुरुवार को कहा कि इनका यह बयान अंग्रेजों द्वारा भारतीयों पर रंगभेद, नस्लभेद की मानसिकता के आधार पर किए गए अत्याचार को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व गुरु रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में दूसरे देशों से तुलना कर भारत को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अनेकता में एकता भारत की ताकत बताते हुए कहा कि रंग रूप के आधार पर टिप्पणी करना शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी दुनिया में भारत की ख्याति बढ़ा रहे हैं जबकि कांग्रेस अपने बयानों से देशवासियों को अपमानित कर रही है।

कांग्रेस ने देश की एकता और अखंडता को ठेस पहुंचाई सी पी जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की विभाजनकारी नीति ने देश को कमजोर किया हैं। कांग्रेस ने देश की एकता और अखंडता को ठेस पहुंचाई, फूट डालो और शासन करो की नीति अपनाई। विभाजनकारी नीति कांग्रेस की सोच है और देश को धर्म, जाति और रंग के आधार पर बांटने की कोशिश की जा रही है।
लोगों की विवादित रुप से की तुलना इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन सैम पित्रोदा ने एक वीडियो में भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की रंग भेद के जरिए विवादित रुप से तुलना की। सैम पित्रोदा ने पूर्वी भारत के लोगों की तुलना चीनी और दक्षिण भारत के लोगों की तुलना अफ्रीकी लोगों से किया है। जिसके बाद सैम निशाने पर आए गए। दिए गए बयान से उपजे विवाद के बाद सैम पित्रोदा को चेयरमैन पद से इस्तीफा देना पड़ा।
सैम पित्रोदा का इस्तीफा स्वीकार सैम पित्रोदा के विवादित बयान से उपजे विवाद के बाद सैम पित्रोदा को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सैम पित्रोदा के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।