गुरुग्राम कॉमेडी शो विवाद: NCW का स्वत: संज्ञान, प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा 22 जून को तलब, DGP को कार्रवाई के निर्देश

राष्ट्रीय महिला आयोग ने गुरुग्राम में हुए एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो में महिलाओं के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर स्वत: संज्ञान लिया है और हरियाणा पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने गुरुग्राम में आयोजित एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो को लेकर स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग का कहना है कि इस कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर ऐसी टिप्पणियां की गईं, जो महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक थीं और यौन उत्पीड़न को बढ़ावा देने वाली प्रतीत होती हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बना आधार

सोशल मीडिया पर तेजी से फैले वीडियो और इससे जुड़ी मीडिया रिपोर्टों के आधार पर आयोग ने यह कदम उठाया है। NCW ने पूरे प्रकरण को गंभीर मानते हुए हरियाणा पुलिस से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने को कहा है।

कलाकारों को किया गया तलब

आयोग ने इस मामले में प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को 22 जून को पेश होने के लिए तलब किया है। साथ ही राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

https://www.indiatv.in/entertainment/ott/ncw-asks-haryana-dgp-to-take-action-on-370-biryani-controversy-pranit-more-and-himanshu-jangra-summoned-for-june-22-2026-06-11-1224501