अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के माहौल में एक बार फिर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सुर्खियों में बने हुए हैं. 14 जून को ट्रंप का जन्मदिन है और इसी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या इस मौके पर मिडिल ईस्ट में कोई बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल सकता है.
क्या कहते हैं रक्षा विशेषज्ञ
मेजर गौरव आर्य का मानना है कि फिलहाल ऐसा कुछ होता दिखाई नहीं दे रहा है. चर्चा के दौरान यह दावा भी किया गया कि अमेरिका ने हाल के दिनों में ईरान के खिलाफ दर्जनों मिसाइलों का इस्तेमाल किया, लेकिन असली सवाल यह है कि इन हमलों से हासिल आखिर क्या हुआ.
रणनीतिक सफलता पर सवाल
विशेषज्ञों का कहना है कि इतने हमलों के बावजूद अगर ईरान की मिसाइल क्षमता, यूरेनियम कार्यक्रम, प्रॉक्सी नेटवर्क और सत्ता संरचना पर कोई निर्णायक असर नहीं पड़ा, तो किसी रणनीतिक सफलता का दावा करना मुश्किल हो जाता है.
अमेरिका के चार बड़े लक्ष्य
बहस में यह भी सामने आया कि अमेरिका जिन चार प्रमुख लक्ष्यों की बात लगातार करता आया है, उनमें हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रभाव, ईरान की मिसाइल ताकत, यूरेनियम कार्यक्रम और सत्ता परिवर्तन शामिल हैं. लेकिन इनमें से किसी भी मोर्चे पर अब तक कोई स्पष्ट सफलता नजर नहीं आई है.
https://hindi.news18.com/videos/america/trump-birthday-iran-tension-middle-east-crisis-big-questions-major-gaurav-arya-analysis-10561080.html