जमशेदपुर का छिपा हुआ नगीना! पहाड़, पानी और हरियाली से सजा यह स्थान बना सैलानियों की पहली पसंद

जमशेदपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर आसानबनी में स्थित सकनाला डैम का बैक साइड व्यू इन दिनों पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। हरियाली, पहाड़ और शांत जलाशय से घिरा यह स्थान प्रकृति प्रेमियों को खासा आकर्षित कर रहा है।

शहर की भागदौड़ से दूर सुकून के कुछ पल बिताने के लिए जमशेदपुर के पास एक नया ठिकाना सैलानियों की पसंद बनता जा रहा है। आसानबनी में स्थित सकनाला डैम का बैक साइड व्यू इन दिनों पर्यटकों के बीच तेजी से चर्चा में है। शहर से इसकी दूरी लगभग 15 किलोमीटर है।

प्रकृति की गोद में बसा खूबसूरत नजारा

चारों ओर फैली हरियाली, ऊंचे पहाड़ और शांत जलाशय इस जगह को बेहद मनमोहक बना देते हैं। प्रकृति से प्रेम रखने वालों को यह स्थान खास तौर पर अपनी ओर खींच रहा है। सुबह और शाम के समय यहां का दृश्य और भी सुंदर दिखाई देता है, जब पानी और पहाड़ों पर हल्की रोशनी बिखरती है।

घूमने और फोटोग्राफी का बेहतरीन ठिकाना

यहां पहुंचने वाले लोग बोटिंग का आनंद लेने के साथ-साथ इलाके में घूमने और फोटोग्राफी का भी भरपूर मजा ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और फोटोशूट करने वालों के लिए भी यह जगह पसंदीदा स्पॉट बन चुकी है।

कम खर्च में सुकून का अनुभव

कम खर्च में प्राकृतिक सुंदरता और शांति का आनंद लेने के लिहाज से यह स्थान जमशेदपुर के आसपास के बेहतरीन विकल्पों में गिना जा रहा है। यही वजह है कि दिनोंदिन यहां पहुंचने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-sakanala-dam-back-side-view-jamshedpur-beautiful-nature-tourist-place-local18-ws-l-10534425.html