मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
हरियाणा में आज कहां-कहां बरसेंगे बादल
आज सिरसा के कई स्थानों के साथ-साथ फतेहाबाद, हिसार और भिवानी के कुछ हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है। इन इलाकों में बादल छाए रहने और बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है।
4 जून को इन जिलों में बारिश की संभावना
4 जून को कैथल, फतेहाबाद, हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। राज्य के कुछ हिस्सों में 6 जून तक बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी।
5 जून को कहां रहेगा शुष्क मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 5 जून को चंडीगढ़, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में आज चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन पहाड़ी जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
https://hindi.news18.com/news/haryana/gurgaon-weather-today-rainfall-imd-alert-hisar-bhiwani-3-june-aaj-ka-mausam-himachal-local18-10534591.html