दिल्ली से ग्वालियर के सफर के दौरान एक युवक के बैग से करीब 10 लाख रुपए गायब हो जाने का मामला हाल ही में खूब चर्चा में रहा। युवक ट्रेन से यात्रा कर रहा था और उसके बैग में लगभग 10 लाख रुपए नकद रखे हुए थे। ग्वालियर पहुंचने पर जब उसे बैग गायब होने की जानकारी मिली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। हालांकि उसने तुरंत पुलिस से शिकायत की और पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बैग को खोज निकाला।
स्टेशन पर मचा हड़कंप
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त खलबली मच गई, जब दिल्ली से आए एक कंपनी इंजीनियर का करीब 10 लाख रुपए से भरा सूटकेस अचानक गायब हो गया। मामले की सूचना मिलते ही जीआरपी बीजी टीआई दीपशिखा तोमर हरकत में आईं और कड़ी मशक्कत के बाद महज 2 से 3 घंटे के भीतर सूटकेस को बरामद कर लिया गया। सूटकेस वापस मिलने के बाद पीड़ित ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता तथा कार्यशैली की सराहना की।
जिंदल कंपनी में इंजीनियर के पद पर उड़ीसा में कार्यरत राजीव खन्ना दिल्ली से ग्वालियर के लिए गतिमान ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। उनके पास एक सूटकेस था, जिसमें करीब 10 लाख रुपए नकद रखे हुए थे। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद उन्हें पता चला कि उनका सूटकेस गायब है।
शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय
सूटकेस में बड़ी रकम होने के कारण राजीव खन्ना घबरा गए और तुरंत जीआरपी बीजी थाने पहुंचकर दीपशिखा तोमर को पूरी जानकारी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और ट्रेन में मौजूद स्टाफ व अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की गई।
ट्रेन में ही छूट गया था सूटकेस
जांच में सामने आया कि सूटकेस ट्रेन में ही छूट गया था। संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर ट्रेन की लोकेशन ट्रेस की गई। पड़ताल के दौरान ग्वालियर और दतिया के बीच ट्रेन में ही सूटकेस सुरक्षित मिल गया। पुलिस ने सूटकेस को अपने कब्जे में लेकर उसकी पुष्टि कराई और बाद में उसे राजीव खन्ना को सौंप दिया।
करीब 10 लाख रुपए से भरा सूटकेस सुरक्षित वापस मिलने के बाद राजीव खन्ना के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने पुलिस और रेलवे अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता था।
https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/gwalior-suitcase-containing-10-lakh-missing-train-young-man-left-stunned-police-recover-local18-10577071.html