शेरफेन रदरफोर्ड की आक्रामक अर्धशतकीय पारी और जेसन होल्डर की अंत में खेली गई तेजतर्रार पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।
श्रीलंका की पारी 169 रनों पर सिमटी
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम निर्धारित 20 ओवर में 169 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मेहमान टीम के बल्लेबाज एक बड़े स्कोर तक पहुंचने में नाकाम रहे और पूरी टीम पवेलियन लौट गई।
वेस्टइंडीज ने 2 गेंद रहते हासिल किया लक्ष्य
जवाब में वेस्टइंडीज ने 2 गेंद शेष रहते 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कैरेबियाई टीम ने आखिरी ओवरों में दबाव को बखूबी झेला और जीत दर्ज की।
रदरफोर्ड की नाबाद पारी रही निर्णायक
लक्ष्य का पीछा करते हुए शेरफेन रदरफोर्ड ने बल्ले से कहर बरपाया। उन्होंने 40 गेंदों में नाबाद 54 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 3 चौके शामिल रहे। उनकी इसी पारी ने वेस्टइंडीज की जीत की नींव रखी।
होल्डर ने आखिर में मचाई तबाही
रदरफोर्ड के अलावा जेसन होल्डर ने अंतिम क्षणों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पलट दिया। होल्डर ने सिर्फ 5 गेंदों में 21 रन ठोककर मुकाबले को वेस्टइंडीज के पक्ष में खत्म कर दिया।
https://hindi.news18.com/cricket/wi-vs-sl-highlights-sherfane-rutherford-stormy-fifty-sri-lanka-blown-away-west-indies-crush-5-wickets-in-3rd-t20i-to-win-series-10571353.html