ग्लोबल स्टार राम चरण इन दिनों अपनी आगामी स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म के पैन-इंडिया प्रमोशन के दौरान जहां एक ओर दर्शक उनके नए लुक के दीवाने होते दिख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हर वक्त उनके साथ साए की तरह नजर आने वाले एक शख्स ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
कौन हैं केविन कुंटा
काले सूट में दिखने वाले इस लंबे-चौड़े और भारी डील-डौल वाले सुरक्षाकर्मी का नाम केविन कुंटा है। राम चरण के साथ हर मौके पर मौजूद रहने वाले केविन का कद-काठी और रुतबा देखते ही बनता है।
स्टाइल और रौब ने खींचा ध्यान
केविन के स्टाइलिश और कमांडिंग अंदाज को देखकर फैंस उनके बारे में और अधिक जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं। सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी की चर्चा इस कदर बढ़ी है कि कई बार वह खुद 'पेड्डी' से जुड़ी खबरों से भी ज्यादा सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं।
https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/bollywood-how-much-does-ram-charan-bodyguard-kevin-kunta-charge-per-day-who-protected-janhvi-kapoor-from-fan-during-peddi-pre-release-event-10535295.html