मेहंदी और केमिकल डाई को कहें अलविदा, कॉफी पाउडर से बना यह पेस्ट देगा बालों को नेचुरल काला रंग, धोना भी आसान

बालों को बिना किसी साइड इफेक्ट के नेचुरली काला बनाने के लिए अब मेहंदी या केमिकल डाई की जरूरत नहीं। कॉफी पाउडर से तैयार यह घरेलू हेयर डाई सफेद बालों को छिपाकर उन्हें काला और चमकदार बनाए रखती है।

हेयर कलर के इस दौर में भी काले, घने और चमकदार बालों की अपनी अलग ही खूबसूरती है, जिसका मुकाबला कोई और रंग नहीं कर पाता। यही वजह है कि सफेद बालों को छिपाने के लिए ज्यादातर लोग आज भी मेहंदी और डाई का सहारा लेते हैं। लेकिन जब बात बालों को बिना किसी साइड इफेक्ट के नेचुरली काला करने की आती है, तो ये दोनों ही तरीके किसी न किसी स्तर पर कमजोर साबित होते हैं।

मेहंदी की तेज स्मैल और उसे लगाने में होने वाली परेशानी कई लोगों को पसंद नहीं आती, वहीं केमिकल डाई लंबे समय में बालों को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में जरूरी नहीं कि आप इन्हीं विकल्पों के साथ समझौता करते रहें।

कॉफी क्यों है बेहतर विकल्प

अगर आप अपने बालों को नेचुरल तरीके से काला करना चाहते हैं और लंबे समय तक उन्हें काला और शाइनी बनाए रखना चाहते हैं, तो कॉफी एक बेहतरीन और आसान घरेलू उपाय है। कॉफी से तैयार नेचुरल हेयर डाई न सिर्फ बालों को गहरा रंग देती है, बल्कि इसे लगाना और बाद में साफ करना भी आसान होता है।

किनके लिए है खास उपयोगी

यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें मेहंदी की गंध से दिक्कत होती है या जिन्हें इसे लगाने में असुविधा महसूस होती है। कॉफी से बनी इस नेचुरल डाई की मदद से आप घर बैठे ही अपने बालों को आसानी से काला बना सकते हैं।

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/fashion-how-to-make-hair-black-again-homemade-black-hair-dye-made-of-coffee-baalo-ko-kaala-karne-ka-tarika-ws-l-10559319.html