अंबेडकरनगर: जमीन बेचने से रोका तो ससुर ने बहू को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

अंबेडकरनगर के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने से मना करने पर एक ससुर ने अपनी बहू की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

अंबेडकरनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ससुर ने अपनी ही बहू की बेरहमी से जान ले ली। बहू ने सिर्फ इतना कहा था कि जमीन न बेची जाए, और यही बात उसकी जान की दुश्मन बन गई। ससुर ने उसे लाठी से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।

कहां और कैसे हुई वारदात

यह मामला इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि ससुर को जमीन बेचने से रोकना बहू को भारी पड़ गया। नाराज ससुर ने बहू को लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

जमीन का विवाद बना वजह

जानकारी के अनुसार, ससुर इससे पहले भी जमीन का एक हिस्सा बेच चुका था। अब वह बची हुई जमीन को भी बेचने की कोशिश में लगा था, जिसका बहू विरोध कर रही थी। उसने ससुर को जमीन बेचने से रोका, जो विवाद की मुख्य वजह बनी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मायके पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

https://www.indiatv.in/uttar-pradesh/up-the-father-in-law-beat-his-daughter-in-law-to-death-with-a-stick-2026-06-10-1224326