अगर इस बार गर्मियों की छुट्टियों में आप पहाड़ों की ठंडी हवाओं और बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों का आनंद लेना चाहते हैं, तो भारत के मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से पहचाने जाने वाले कौसानी का रुख कीजिए। यह वह जगह है, जहां पहुंचने के बाद वापस लौटने का मन ही नहीं करता।
कहां है यह खूबसूरत हिल स्टेशन
कौसानी उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्थित है। अपनी अनुपम प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के कारण यह हिल स्टेशन सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है। दूर तक फैली हरियाली और सामने दिखती हिमालय की चोटियां पर्यटकों को बरबस अपनी ओर खींच लेती हैं।
कम बजट में कैसे पहुंचें
बागेश्वर से कौसानी तक का सफर बेहद किफायती है। यहां तक पहुंचने के लिए आप बस और टैक्सी दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। बहुत कम खर्च में आप इस मनमोहक हिल स्टेशन तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
रास्ते के यादगार पड़ाव
कौसानी के सफर के दौरान रास्ते में पड़ने वाला ऐतिहासिक बैजनाथ मंदिर भी देखने लायक है। यहां के खूबसूरत नजारे और दर्शनीय स्थल आपकी इस यात्रा को हमेशा के लिए यादगार बना देंगे।
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-kausani-tourist-places-bageshwar-travel-guide-how-to-reach-bus-taxi-route-badrinath-view-must-visit-local18-10556797.html