रीवा में बंटी-बबली स्टाइल ठगी: सैकड़ों महिलाओं से करोड़ों की चपत, पीड़ितों ने एसपी दफ्तर के बाहर दिया धरना

रीवा में पैसा दोगुना करने का लालच देकर स्कूल संचालिका आकला सुल्तान उर्फ नंदा और उसके पति असलम पर सैकड़ों महिलाओं से करोड़ों रुपए हड़पने का आरोप है। कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर धरना दिया।

रीवा में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर महिलाओं के साथ करोड़ों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठीक बंटी-बबली की तर्ज पर एक पति-पत्नी की जोड़ी ने मिलकर सैकड़ों महिलाओं को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया। थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो सभी पीड़ित महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर धरना दे दिया।

दोगुना मुनाफे का लालच देकर बनाया शिकार

आरोप है कि स्कूल संचालिका आकला सुल्तान उर्फ नंदा और उसके पति असलम ने रकम दोगुनी करने की बात कहकर सैकड़ों महिलाओं को अपने जाल में फंसाया। महिलाओं का कहना है कि भरोसा जीतने के लिए उन्हें गारंटी के रूप में चेक और एग्रीमेंट तक दिए गए, इसके बावजूद उनके पैसे हड़प लिए गए।

एसपी दफ्तर के बाहर धरना

लंबे समय से पुलिस में शिकायत करने के बाद भी ठोस कार्रवाई न होने से नाराज महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर धरना दिया। उनका आरोप है कि काफी समय से शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान में

इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि शिकायत को संज्ञान में ले लिया गया है। मामले की जांच सीएसपी राजीव पाठक कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/rewa-bunty-babli-style-fraud-in-rewa-hundreds-of-women-looted-of-crores-local18-ws-l-10557000.html