कुंभ राशिफल 10 जून 2026: यात्रा के प्रबल योग, जीवनसाथी से हो सकती है तकरार, जानें आज के सरल उपाय

10 जून 2026, बुधवार को कुंभ राशि वालों के लिए बदलाव और प्रगति का दिन है। यात्रा के योग बन रहे हैं, पर पार्टनर से मतभेद की आशंका है—जानें आज के शुभ रंग, शुभ अंक और उपाय।

आज बुधवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए बदलाव और तरक्की के संकेत लेकर आ रहा है। लंबे समय से चली आ रही दिक्कतें धीरे-धीरे दूर होंगी और जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। कारोबार, पारिवारिक जीवन और भविष्य की योजनाओं को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। हालांकि कुछ मानसिक तनाव और रिश्तों में हल्की खटपट की स्थिति भी बन सकती है, लेकिन दिन ढलते-ढलते हालात सामान्य होने की उम्मीद है।

रुके हुए कामों को मिलेगी रफ्तार

ज्योतिष के अनुसार आज कुंभ राशि के जातक जीवन में आगे बढ़ते हुए नजर आएंगे। जिन समस्याओं और उलझनों में वे लंबे समय से फंसे हुए थे, उनसे बाहर निकलने का मार्ग मिलेगा। आर्थिक मामलों में भी सुधार के संकेत हैं और आमदनी के नए अवसर हाथ लग सकते हैं।

यात्रा और नई योजनाओं के योग

आज बिजनेस ट्रिप या किसी पारिवारिक यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी अहम योजना के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा भविष्य के लिहाज से फायदेमंद साबित हो सकती है और नए अनुभव भी देकर जाएगी।

कार्यक्षेत्र में बना रहेगा दबाव

कामकाज के मोर्चे पर कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। मानसिक रूप से थोड़ा दबाव महसूस होगा और कुछ देर के लिए निराशा भी घेर सकती है। फिर भी कुंभ राशि के जातक पुरानी नकारात्मक ऊर्जा को पीछे छोड़कर नई शुरुआत के लिए तैयार दिखेंगे।

परिवार का मिलेगा साथ

पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर काम करने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। घर का माहौल पहले से बेहतर रहेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी।

जीवनसाथी से हो सकती है अनबन

आज जीवनसाथी या पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है। दोनों पक्ष एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं, जिससे कुछ समय के लिए तनाव बढ़ सकता है। हालांकि आपसी बातचीत और समझदारी से हालात जल्द ही पटरी पर लौट आएंगे।

स्वास्थ्य रहेगा सामान्य

सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। हालांकि पैरों में हल्का दर्द या थकान महसूस हो सकती है। नियमित दिनचर्या और पर्याप्त आराम से राहत मिलेगी।

आज का शुभ रंग और शुभ अंक

आज आपके लिए शुभ रंग हरा और सफेद रहेगा, वहीं शुभ अंक 6 है।

करें ये सरल उपाय

ज्योतिष के अनुसार आज गाय को हरा चारा और गुड़ खिलाना शुभ रहेगा। गणेश मंदिर जाकर लड्डू का भोग लगाएं और किसी फल के जूस का अर्पण करें। बच्चों को मीठी चीजें, हरी टॉफी या हरे आम खिलाने से सकारात्मक फल मिलेंगे। इन उपायों से जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के योग मजबूत होंगे।

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aquarius-horoscope-today-love-career-business-health-lucky-color-number-and-upay-aaj-ka-kumbh-rashifal-10-june-2026-local18-10555408.html