मनाली के होटल में भोपाल की युवती की हत्या:बैग में लाश लेकर जा रहा था हरियाणा का दोस्त

राजधानी भोपाल में रहने वाली लड़की की मनाली के होटल में हत्या कर दी गई। मूल बैग में शव को सामान ले जाया जा रहा था। उसी समय होटल कर्मचारियों की जागरूकता से उसे पुलिस ने सूचित किया।

दस दिन से घर से बिना बताए गई राजधानी भोपाल की 24 साल की युवती की हिमाचल प्रदेश के मनाली में हत्या कर दी गई। सोशल मीडिया पर शाहपुरा के अजय नगर की शीतल पिता कैलाश कौशल ने हरियाणा (पलवल) के जिस विनोद ठाकुर से दोस्ती की। उसी ने हत्या की। वह शव बैग में भरकर खाई में फेंकने जा रहा था। मनाली में चेक प्वॉइंट पर कुल्लू पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने आपसी विवाद में हत्या की बात कबूली है। कुल्लू के एसपी कार्तिकेय गोकुलचंद्रन ने हत्या व आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

घूमने गए थे मनाली

मनाली पुलिस के अनुसार मनाली के जिस एक होटल के कमरा नंबर 302 में मनाली के आधार कार्ड पर दोनों रूके थे। विनोद ठाकुर का कोई दस्तावेज भी होटल वालों ने जमा नहीं कराया था। शीतल और विनोद 13 मई को मनाली पहुंचे थे। होटल में शीतल का आधारकार्ड रजिस्टर्ड किया गया था। 14 मई को दोनों सिस्सू घूमने गए थे। शाम को वापस आने के बाद दोनों ने कमरे में ही होटल से खाना मंगवाकर खाया। कल 15 मई की शाम को विनोद ठाकुर ने होटल के मैनेजर से वोल्वो बस स्टैंड जाने के लिए टैक्सी मंगवाई। टैक्सी पहुंचने के बाद विनोद अकेला ट्रॉली बैग लेकर टैक्सी में बैठने जा रहा था।

ट्राली बैग था भारी

होटल के बाहर निकलते ही बैग भारी होने के कारण विनोद ठाकुर उसे अकेला संभाल नहीं पा रहा था। विनोद के साथ जो युवती होटल में ठहरी थी, वह भी नहीं दिख रही थी। इसके बाद होटल के कर्मचारियों को विनोद ठाकुर पर शक हुआ तो उन लोगों ने पूछताछ की और पुलिस का सूचना दे दी। इसके बाद विनोद ठाकुर वहां से अपना बैग छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें भोपाल निवासी शीतल कौशल की लाश मिली।

विनोद ठाकुर की तलाश शुरू कर दी। विनोद ठाकुर दूसरे वाहन से बस स्टैंड पहुंचा और हरियाणा के लिए भागने वाला था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। विनोद ने हत्या करना भी स्वीकार कर लिया है। उसी ने बताया है कि हम दोनों घूमने आए थे और सोशल मीडिया के जरिए ही हम दोनों की दोस्ती हुई थी।

परिवार ने लगाया आरोप

परिजनों का आरोप है कि शाहपुरा पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस ने बेटी को तलाशने कोई कार्य नहीं किया। हालांकि शाहपुरा थाना प्रभारी ने कहा कि युवती के परिजनों ने कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय शीतल कौशल पिता कैलाश कौशल शाहपुरा थाना क्षेत्र में रहती है। वह भोपाल के सरोजिनी नायडू स्नातकोत्तर महाविद्यालय (नूतन कॉलेज) से स्नातक की पढ़ाई की है। उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हरियाणा के पलवल निवासी विनोद ठाकुर से हुई थी।