Parashuram Jayanti 2024: परशुराम जयंती पर ऐसे पूजा करें, हर मनोकामना होगी पूरी, जानें अक्षय तृतीया पर क्या करें और क्या न करें

Parashuram Jayanti 2024 धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु के दश अवतारों में से एक भगवान परशुराम का प्राकट्य बैसाख शुक्ल तृतीया यानी अक्षय तृतीया पर हुआ था। इस तिथि को हर साल भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस साल परशुराम जयंती कब है, परशुराम जयंती पर पूजा विधि क्या हो और परशुराम जयंती पर क्या करें और क्या न करें। जानने के लिए पढ़ें पूरा आलेख

परशुराम जयंती 2024 का पूजा मुहूर्त

धर्म ग्रंथों के अनुसार वैशाख शुक्ल तृतीया के दिन त्रेता युम में भार्गव वंश में भगवान परशुराम के रूप में भगवान श्री हरि अवतरित हुए थे। यह जयंती वर्ष 2024 में 10 मई 2024 शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। इनकी पूजा शुभ मुहूर्त में करना फलदायी रहता है। पंचांग के अनुसार यह तिथि 10 मई 2024 को सुबह 04.20 बजे से शुरू होगी और यह तिथि 11 मई 2024 की रात 02.52 बजे तक रहेगी। आइये जानते हैं परशुराम जयंती 2024 के शुभ मुहूर्त