टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कृष्णानगर अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। उन पर भारतीय सेना के संबंध में विवादित टिप्पणी करने का आरोप है।

गिरफ्तारी वारंट से जुड़ी बड़ी खबर

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कृष्णानगर की एक अदालत ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। यह कार्रवाई एक पुराने मामले में उनके अदालत में उपस्थित न होने की वजह से की गई है। उन पर भारतीय सेना को लेकर बेहद आपत्तिजनक और भद्दे बयान देने का गंभीर आरोप है, जिसके चलते यह कानूनी पेंच फंसा है।

कोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महुआ मोइत्रा ने एक साक्षात्कार के दौरान भारतीय सेना पर विवादित टिप्पणी की थी। इस बयान के सामने आने के बाद कृष्णानगर की ACJM कोर्ट में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। अदालत की ओर से उन्हें सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, कोर्ट के सूत्रों का कहना है कि बार-बार समन भेजे जाने और उपस्थिति का आदेश दिए जाने के बावजूद सांसद कोर्ट में नहीं पहुंचीं।

क्यों जारी हुआ वारंट

अदालत के आदेशों की बार-बार अवहेलना करने और सुनवाई से बचने के कारण कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। मामले में कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए न्यायाधीश ने अरेस्ट वारंट जारी करने का फैसला लिया। फिलहाल इस मामले में अभी और जानकारी आने की प्रतीक्षा है।

https://www.indiatv.in/west-bengal/arrest-warrant-against-tmc-mp-mahua-moitra-for-controversial-remarks-regarding-indian-army-2026-08-19-1238221