बेघर शख्स की मदद करना पड़ा भारी, मददगार हुआ हमले और लूटपाट का शिकार

कई लोग बेघर लोगों की मदद करते हैं। पर कभी-कभी ऐसा करना भारी भी पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक शख्स के साथ। कैसे? आइए जानते हैं।

अक्सर ही बच्चों को छोटी उम्र से सिखाया जाता है कि लोगों की मदद करनी चाहिए। दुनिया में ऐसे लोग हैं भी जो दूसरों की मदद करते हैं। पर कभी-कभी दूसरों की मदद करना भारी भी पड़ सकता है। खबरों में हमें इस तरह की घटनाओं के बारे में पता चलता है। सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही हमें कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया पर हमें ऐसे वीडियो भी देखने को मिलते हैं जिनमें लोग दूसरों की मदद तो करते हैं पर ऐसा करना उन्हें भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक शख्स के साथ जो एक बेघर शख्स की मदद करने की कोशिश कर रहा होता है।

बेघर शख्स की मदद करने जाता है मददगार शख्स

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। हालांकि यह वीडियो नया नहीं है और करीब 2 साल पुराना है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स रास्ते से जा रहा है और तभी वह सड़क के किनारे एक बेघर शख्स को सोता हुआ देखता है। ऐसे में उसकी मदद के लिए वह शख्स उसके पास जाकर अपना कोट उतारता है और उससे उस बेघर शख्स को ढंक देता है जिससे उसे ठंड न लगे।

बेघर शख्स ने अपनी ही मदद करने वाले पर किया हमला

मददगार शख्स तो बेघर शख्स की मदद करने गया होता है, पर तभी बेघर शख्स उठकर अपनी ही मदद करने वाले पर हमला कर देता है। वीडियो सामने आने के समय मददगार शख्स की उम्र करीब 59 साल है और बेघर शख्स की उम्र 25 साल है। बेघर शख्स न सिर्फ अपनी मदद करने वाले शख्स पर हमला करता है, बल्कि उससे लूटपाट करके वहाँ से भाग भी जाता है।

इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।