गर्मी के दिनों में जब रोजमर्रा का खाना बेस्वाद लगने लगे और मन कुछ ठंडा, चटपटा व देसी खाने को करे, तो अवध का पारंपरिक व्यंजन मट्ठा बड़ा एक शानदार विकल्प साबित होता है। खट्टे-चटपटे मट्ठे में डूबे उड़द दाल के नरम बड़े जुबान पर स्वाद घोलने के साथ-साथ तपती गर्मी से भी राहत पहुंचाते हैं।
क्यों खास है यह व्यंजन
इस पकवान की सबसे बड़ी खूबी यह है कि बड़े भोज से लेकर घर की छोटी-मोटी दावतों तक हर जगह इसे बड़े चाव से पसंद किया जाता है। और तो और, इसे घर पर बेहद सरल तरीके से तैयार किया जा सकता है, जिससे आप किसी खास मौके का इंतजार किए बिना ही इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
घर पर लीजिए बेहतरीन स्वाद
अगर आप भी इस पारंपरिक जायके को अपने घर पर बनाना चाहते हैं, तो इसकी पूरी विधि अपनाकर आप घर बैठे ही इसका असली स्वाद ले सकते हैं और परिवार के सदस्यों को भी इसका जायका चखा सकते हैं।
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-how-to-make-awadh-famous-mattha-bada-once-you-taste-it-you-want-to-make-it-again-and-again-local18-10538260.html