कॉर्पोरेट जगत में नया इतिहास
भारतीय स्टार्टअप जगत के चर्चित नाम कुणाल शाह ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मेटा द्वारा क्रेड (CRED) में 90 करोड़ डॉलर का निवेश करने के बाद, कुणाल शाह को वॉट्सऐप का नया ग्लोबल सीईओ नियुक्त किया गया है। वे इस पद पर विल कैथकार्ट का स्थान लेंगे और जल्द ही भारत से अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित मेटा मुख्यालय में शिफ्ट होंगे।
फिलॉसफी से तकनीक के शिखर तक
बिना किसी टेक बैकग्राउंड या कोडिंग की जानकारी के बिना दुनिया की सबसे बड़ी मैसेजिंग ऐप की कमान संभालना किसी चमत्कार से कम नहीं है। मुंबई के विल्सन कॉलेज से दर्शनशास्त्र यानी फिलॉसफी की पढ़ाई करने वाले कुणाल शाह का सफर प्रेरणादायक है। उन्होंने एमबीए की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी, लेकिन अपने व्यावहारिक विजन और माइंडसेट के दम पर वे सिलिकॉन वैली के शीर्ष स्तर तक पहुंचे हैं।
मार्क जुकरबर्ग ने की सराहना
मेटा के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने कुणाल शाह के अनोखे बिल्डर माइंडसेट की जमकर तारीफ की है। तकनीकी दिग्गजों और कोडिंग एक्सपर्ट्स के वर्चस्व वाले इस पद पर एक गैर-तकनीकी पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति का आना एक बड़े बदलाव का संकेत है।
क्रेड में बड़ा बदलाव
इस वैश्विक जिम्मेदारी को संभालने के साथ ही कुणाल शाह ने क्रेड के दैनिक कामकाज से दूरी बना ली है। उनकी जगह मितेन संपत को अंतरिम सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, कुणाल शाह क्रेड के सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक बने रहेंगे।
https://hindi.news18.com/news/business/success-story-who-is-kunal-shah-profile-whatsapp-new-global-ceo-cred-founder-meta-ws-l-10594594.html