शाओमी का नया सफर
शाओमी अपने यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट लाने की तैयारी में है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है कि इस साल HyperOS 4 लॉन्च किया जाएगा। यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 पर आधारित होगा। इस अपडेट के साथ बेहतर परफॉर्मेंस, नया इंटरफेस, आधुनिक AI फीचर्स और सुरक्षा के लिए मजबूत टूल्स मिलने की उम्मीद है।
कब तक मिलेगा अपडेट
कंपनी के अनुसार, HyperOS 4 को सबसे पहले चीन में जुलाई से अगस्त 2026 के बीच पेश किया जाएगा। इसके बाद ग्लोबल स्तर पर इसे जारी करने की योजना है। स्टेबल अपडेट से पहले कंपनी बीटा प्रोग्राम भी चला सकती है, जिसमें शाओमी 17 सीरीज और Redmi K90 सीरीज के सबसे पहले शामिल होने की संभावना है। वैश्विक स्तर पर रोलआउट अक्टूबर 2026 के आसपास शुरू हो सकता है।
किन डिवाइस को मिलेगा फायदा
हालाँकि अभी आधिकारिक लिस्ट नहीं आई है, लेकिन सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी के आधार पर इन डिवाइस को अपडेट मिलने की संभावना है:
- शाओमी 15 सीरीज और शाओमी 15 Ultra
- शाओमी 14 सीरीज
- Redmi Note 15 सीरीज और Redmi Note 14 Pro सीरीज
- POCO F7 सीरीज, POCO X7 सीरीज और POCO X6 Pro
सिस्टम और फीचर्स में बड़े बदलाव
इस बार शाओमी का पूरा ध्यान सिस्टम को हल्का और तेज बनाने पर है। कंपनी Zero-Legacy फ्रेमवर्क का उपयोग कर रही है, जिससे पुराने कोड को हटाकर सिस्टम की गति को बढ़ाया जा सके। इसके अलावा:
- कोर ऐप्स को Rust और Flutter तकनीक से तैयार किया जा रहा है।
- Liquid Glass डिजाइन को और अधिक आकर्षक बनाया जाएगा।
- बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल और AI आधारित प्रोडक्टिविटी टूल्स दिए जाएंगे।
- मल्टीटास्किंग और लॉक स्क्रीन एक्सपीरियंस को बेहतर किया जाएगा।
फिलहाल इन फीचर्स की अंतिम पुष्टि होना बाकी है, लेकिन जैसे-जैसे लॉन्च की तारीख नजदीक आएगी, शाओमी और अधिक जानकारी साझा कर सकती है।
https://hindi.news18.com/news/tech/apps-hyperos-4-confirmed-xiaomi-redmi-and-poco-phones-expected-to-get-android-17-update-10592074.html