Team India का शानदार प्रदर्शन
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने अपना दबदबा बनाए रखा। सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया। चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने पहले अफगानिस्तान की पारी को 218 रनों पर समेट दिया। इसके जवाब में यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 28.4 ओवर्स में सिर्फ 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह Shubman Gill की कप्तानी में भारत की पहली वनडे सीरीज जीत है।
Shubman Gill का दमदार खेल और रिकॉर्ड
इस पूरी सीरीज में Shubman Gill का बल्ला जमकर बोला। भले ही तीसरे मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन शुरुआती दो मुकाबलों में उन्होंने शानदार खेल दिखाया। धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में उन्होंने नाबाद 84 रन बनाए, वहीं दूसरे वनडे में 154 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली। दोनों ही मैचों में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज में उन्होंने 238 के औसत से कुल 238 रन बनाए, जिसमें 33 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें Player of the Series का खिताब मिला, जो उनके वनडे करियर में 6वीं बार है। अब इस उपलब्धि के साथ वे वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के मामले में Rohit Sharma के बराबर आ गए हैं।
सबसे ज्यादा Player of the Series अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी
- Sachin Tendulkar - 15 अवॉर्ड
- Virat Kohli - 11 अवॉर्ड
- Sourav Ganguly - 7 अवॉर्ड
- Yuvraj Singh - 7 अवॉर्ड
- MS Dhoni - 7 अवॉर्ड
- Rohit Sharma - 6 अवॉर्ड
- Shubman Gill - 6 अवॉर्ड
अब इंग्लैंड दौरे पर निगाहें
वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से टीम इंडिया ने इस सीरीज के साथ मजबूत शुरुआत की है। अब सबकी निगाहें जुलाई महीने में होने वाले इंग्लैंड दौरे पर टिकी हैं, जहां भारतीय टीम को 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। यह सीरीज Shubman Gill की कप्तानी और उनकी बल्लेबाजी के लिए एक बड़ी परीक्षा मानी जा रही है।
https://www.indiatv.in/sports/cricket/shubman-gill-equal-record-rohit-sharma-as-most-player-of-the-series-award-win-by-indian-player-in-odi-2026-06-20-1226441