Ajmer: नाबालिग के अपहरण, बिक्री और गैंगरेप का मामला, 4 गिरफ्तार

अजमेर पुलिस ने एक नाबालिग के अपहरण, उसे बेचने और गैंगरेप के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित की मां की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।

अजमेर में मानव तस्करी और नाबालिग के अपहरण से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बड़े गिरोह की तलाश जारी है।

अपहरण के बाद 38 हजार में बेचने का आरोप

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि एक नाबालिग लड़की का पहले अपहरण किया गया। इसके बाद उसे कथित तौर पर 38 हजार रुपये में बेच दिया गया। पुलिस का कहना है कि लड़की को जबरन शादी के लिए बेचा गया था।

6 महीने बाद दर्ज हुई FIR, पुलिस सक्रिय

जानकारी के अनुसार, घटना के करीब 6 से 7 महीने बाद पीड़िता की मां ने अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज की और तेजी से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस अब इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

https://hindi.news18.com/news/rajasthan/ajmer-human-trafficking-and-gangraped-of-a-minor-girl-in-ajmer-10585823.html