अमेरिका और ईरान के बीच कई महीनों से जारी तनातनी अब समाप्त हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने बुधवार को एमओयू (MoU) पर अपने हस्ताक्षर कर दिए। दोनों नेताओं के बीच हुआ यह समझौता तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
समझौते की प्रति संबंधित देशों को भेजी गई
हस्ताक्षर किए गए इस एग्रीमेंट की प्रति ईरान के साथ-साथ मध्यस्थता करने वाले देशों को भी भेज दी गई है। इससे पहले रविवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे।
करीब चार महीने से जारी था संघर्ष
एमओयू पर मुहर लगने के साथ ही दोनों देशों के बीच लगभग चार महीने से चला आ रहा टकराव अब थम गया है।
यह खबर अपडेट हो रही है...
https://www.indiatv.in/world/around-the-world/war-stop-deal-signed-between-us-and-iran-agreement-comes-into-effect-immediately-2026-06-18-1225798