आमिर खान से रिश्तेदारी फिर भी संघर्ष कम नहीं! रियलिटी शो में दिखेंगी सहारनपुर की शायमा शेख

बिना किसी पारिवारिक सहारे और गॉडफादर के अपनी पहचान बनाने वालीं सहारनपुर की शायमा शेख अब दूरदर्शन के नए रियलिटी शो 'जिंदगी अनफिल्टर्ड' में नजर आएंगी।

कहते हैं कि अगर हुनर के साथ इरादे मजबूत हों तो बड़ी से बड़ी रुकावट भी राह नहीं रोक पाती। इसी बात को सच कर दिखाया है सहारनपुर की बेटी शायमा शेख ने। फिल्म स्टार आमिर खान के परिवार से रिश्ता होने के बावजूद उन्हें न तो कोई पारिवारिक सहारा मिला और न ही कोई गॉडफादर। बावजूद इसके उन्होंने अपने दम पर ग्लैमर की दुनिया में अलग मुकाम हासिल किया।

दस साल के संघर्ष का सफर

शायमा ने यह उपलब्धि किसी शॉर्टकट से नहीं, बल्कि लगातार 10 साल की कड़ी मेहनत और संघर्ष से पाई है। इस दौरान उन्होंने बड़े पर्दे से लेकर टीवी सीरियल्स तक का लंबा रास्ता तय किया और हर चुनौती का डटकर सामना किया।

अब रियलिटी शो में बिखेरेंगी जलवा

अपने अनुभव और मेहनत के बल पर शायमा अब दूरदर्शन के नए रियलिटी शो 'जिंदगी अनफिल्टर्ड' का हिस्सा बनी हैं, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़ीं शायमा का यह सफर खास तौर पर सहारनपुर की उन बेटियों के लिए मिसाल है, जो अपने सपनों को हकीकत में बदलने का हौसला रखती हैं।

बेटियों के लिए प्रेरणा

शायमा की यह कहानी इस बात का सबूत है कि बिना किसी बड़े नाम या सहारे के भी, सिर्फ लगन और मेहनत के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई जा सकती है। उनका जीवन सपने देखने वाली हर युवती के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत बन गया है।

https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood-saharanpur-actress-shayama-sheikh-struggle-story-aamir-khan-family-zindagi-unfiltered-doordarshan-show-local18-10579160.html