Chandra Gochar: चंद्रमा 17 जून की सुबह मिथुन राशि को छोड़कर कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। यह गोचर सुबह ठीक 8 बजकर 14 मिनट पर हुआ। चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन का असर राशिचक्र की कई राशियों पर बेहद सकारात्मक रूप से पड़ने वाला है। कुछ राशियों के जातकों को जहां करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, वहीं धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए यह समय खास साबित होने वाला है।
मेष राशि
आपकी राशि से चंद्रमा का गोचर चतुर्थ भाव में हो रहा है। इस गोचर के प्रभाव से पारिवारिक जीवन में सुख और खुशहाली का माहौल बनेगा। पैतृक कारोबार से जुड़े इस राशि के जातकों को जबरदस्त आर्थिक लाभ मिल सकता है। कुछ लोग अपना नया व्यवसाय शुरू करने की योजना भी बना सकते हैं। चंद्रमा आपकी रचनात्मक सोच को निखारेंगे, जिसका सीधा फायदा आपको कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणामों के रूप में मिलेगा।
मिथुन राशि
चंद्रमा इस बार आपके द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं, जिसे धन का भाव माना जाता है। इस गोचर के चलते लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बन रही है। शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए भी अच्छे रिटर्न के योग बन रहे हैं। दूसरे भाव में बैठे चंद्रमा आपकी वाणी में मधुरता लाएंगे, जिससे कार्यक्षेत्र के साथ-साथ समाज में भी आपको मान-सम्मान और प्रसिद्धि प्राप्त होगी।
कर्क राशि
चंद्रमा आपकी राशि के स्वामी हैं और इस समय वे आपके प्रथम भाव में गोचर कर रहे हैं। इसके प्रभाव से मानसिक रूप से सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे और इस राशि के जातकों को चिंताओं से छुटकारा मिलेगा। साझेदारी में किए जाने वाले कारोबार में चंद्रमा आपको बड़ी सफलता दिला सकते हैं। संचित धन में बढ़ोतरी के भी प्रबल योग बन रहे हैं। विवाहित जातकों के जीवन में भी इस दौरान सुख और सामंजस्य बना रहेगा।
कन्या राशि
आपके लिए चंद्रमा का यह गोचर बेहद कल्याणकारी सिद्ध हो सकता है। चंद्रमा आपके लाभ स्थान में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे जीवन में हर ओर से लाभ की प्राप्ति होगी। इस गोचर के असर से आपको धन कमाने के अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्राएं होने की संभावना है और ये यात्राएं फायदेमंद साबित होंगी। पारिवारिक जीवन में बड़े भाई-बहनों का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा।
https://www.indiatv.in/religion/news-chandra-gochar-17-june-2026-4-rashiyon-ke-liye-shubh-moon-transit-in-cancer-2026-06-17-1225559