Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर बन रहा शुभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों पर बरसेगी समृद्धि

25 जून 2026 को निर्जला एकादशी के दिन बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है, जिससे कुछ चुनिंदा राशियों को सुख और आर्थिक उन्नति मिलने के संकेत हैं।

Nirjala Ekadashi 2026: इस वर्ष निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून 2026 को रखा जाएगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन और भी खास बन गया है, क्योंकि इसी दौरान ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। दरअसल जब कुंडली में बुध और शुक्र एक साथ युति बनाते हैं, तब लक्ष्मी नारायण योग आकार लेता है। निर्जला एकादशी के दिन भी ये दोनों ग्रह युति में रहेंगे और यही शुभ योग बनेगा। आइए जानते हैं कि इस योग का लाभ किन राशियों को सुख-समृद्धि के रूप में मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों की कुंडली में यह योग द्वितीय भाव में बन रहा है, जिसे धन का कारक माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातक आर्थिक मोर्चे पर तरक्की कर सकते हैं। आपकी वाणी में मिठास बनी रहेगी, जिसका असर पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक प्रतिष्ठा पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा। रचनात्मक काम करने वालों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा, वहीं मीडिया और फिल्म जगत से जुड़े लोग नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह योग उनकी अपनी ही राशि में बन रहा है, जिसके चलते उन्हें सुख और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। करियर में चल रही अड़चनें दूर होंगी और शिक्षा के क्षेत्र में भी सुखद नतीजे मिलने की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण पल बिताने का अवसर मिलेगा, जबकि अविवाहित जातकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। सेहत के मामले में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लाभ भाव में लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है, जिससे कई स्रोतों से धन लाभ के योग बनते हैं। इस राशि के जातकों को कमाई के नए जरिए मिल सकते हैं। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें किसी अच्छी जगह नौकरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में आने वाले सकारात्मक बदलाव आपको खुशी देंगे। यदि आप विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं तो उसमें भी सफलता मिल सकती है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से यह योग शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है और कुछ जातकों को पदोन्नति भी मिल सकती है। पिता के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। उच्च शिक्षा हासिल कर रहे लोगों के लिए भी यह समय फलदायी रहेगा, वहीं कारोबारियों के अटके हुए काम गति पकड़ सकते हैं।

https://www.indiatv.in/religion/news-nirjala-ekadashi-2026-par-lakshmi-narayan-yog-5-rashiyon-ko-hogi-shubh-phalon-ki-prapti-ekadashi-vrat-2026-06-17-1225574