प्रभास की चर्चित साइंस-फिक्शन फिल्म Kalki 2898 AD के सीक्वल को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही हैं और प्रशंसक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने चर्चाओं को और तेज कर दिया है।
सीक्वल से जुड़ रहा है आलिया भट्ट का नाम
साल 2024 में रिलीज हुई Kalki 2898 AD ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अब इसके सीक्वल यानी कल्कि एडी 2 के साथ आलिया भट्ट का नाम जोड़ा जा रहा है।
दीपिका पादुकोण पहले इस फिल्म का हिस्सा थीं, लेकिन अब उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया है। उनके फिल्म छोड़ने के बाद यह चर्चा शुरू हुई कि Kalki 2 में आलिया भट्ट की एंट्री हो रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि आलिया फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं।
पहली बार साथ दिखेंगे प्रभास और आलिया
दीपिका पादुकोण के कल्कि एडी 2 से बाहर होते ही आलिया भट्ट के इस फ्रैंचाइजी से जुड़ने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस साइंस-फिक्शन यूनिवर्स का हिस्सा अब आलिया बन गई हैं और फिल्म में उनका एक खास रोल होगा। खास बात यह है कि यह पहला मौका होगा जब प्रभास और आलिया किसी फिल्म में एक साथ काम करते नजर आएंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया ने हैदराबाद में पांच दिन की शूटिंग पूरी कर ली है। हालांकि इस बारे में अब तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
क्या होगा आलिया का किरदार?
इस खबर के सामने आते ही यह कयास लगाए जाने लगे कि आलिया भट्ट फिल्म में दीपिका पादुकोण की जगह लेने जा रही हैं। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म में आलिया का किरदार एक अलग तरह का है। वहीं दीपिका के किरदार सुमति के लिए साई पल्लवी के नाम की भी चर्चा है। सूत्रों की मानें तो फिल्म पर अब तक काफी काम हो चुका है।
कब रिलीज हो सकती है फिल्म?
Kalki 2 के दिसंबर 2027 में रिलीज होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल अप्रैल तक पूरी हो सकती है। हालांकि रिलीज डेट को लेकर मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। इसके अलावा आलिया भट्ट अपनी फिल्म अल्फा को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं।
https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood-prabhas-film-kalki-2-alia-bhatt-entry-big-update-after-deepika-exit-movie-is-she-replacing-ws-l-10577070.html