महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों एक नई हलचल देखने को मिल रही है। राज्य में कथित 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है और इसी बीच शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की मुश्किलें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि इस दल के कुछ सांसदों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
क्या है पूरा मामला
मुंबई से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, फिलहाल राज्य में 'ऑपरेशन टाइगर' को लेकर चर्चाएं तेज हैं। बताया जा रहा है कि शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के कुछ सांसद 'नॉट रीचेबल' हैं और वे दिल्ली में मौजूद हैं। इन अटकलों ने पार्टी के भीतर और बाहर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है।
सांसद संजय दिना पाटिल ने किया दावों का खंडन
इन्हीं चर्चाओं के बीच मुंबई नॉर्थ ईस्ट से शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय दिना पाटिल से फोन पर बातचीत हुई। उन्होंने इस तरह की खबरों को सिरे से नकार दिया। पाटिल का कहना है कि वे अभी भी मुंबई में ही हैं और कहीं जाने वाले नहीं हैं।
सांसद ने यह भी बताया कि आज उनकी पोती का जन्मदिन है, इसलिए उनके कहीं बाहर जाने का सवाल ही नहीं उठता।
https://www.indiatv.in/maharashtra/operation-tiger-in-maharashtra-some-mps-from-the-uddhav-thackeray-faction-of-the-shiv-sena-are-unreachable-with-reports-suggesting-they-are-in-delhi-2026-06-16-1225526