मंदिर जाने वाले इस टीवी एक्टर ने अपनाया इस्लाम, बना पांच वक्त का नमाजी; को-स्टार से तलाक के बाद मिस्र की पत्रकार से रचाई शादी

टीवी के मशहूर अभिनेता विवियन डीसेना अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। धर्म बदलकर इस्लाम अपनाने और को-स्टार वाहबिज दोराबजी से तलाक के बाद मिस्र की पत्रकार नूरन अली से शादी करने के फैसले खूब चर्चा में रहे।

टीवी की दुनिया के प्रतिभाशाली कलाकार विवियन डीसेना ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। इसके बावजूद वह अपने काम से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी के फैसलों को लेकर चर्चाओं में रहे। कभी दूसरी शादी तो कभी धर्म परिवर्तन — उनकी जिंदगी के कई फैसलों ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में

विवियन डीसेना की निजी जिंदगी लगातार सुर्खियों का हिस्सा रही है। एक समय में वह अपनी को-स्टार और बाद में पत्नी बनीं वाहबिज दोराबजी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खूब चर्चा में थे। लेकिन जब दोनों का तलाक हुआ तो उनके प्रशंसकों को गहरा झटका लगा।

धर्म परिवर्तन ने चौंकाया

तलाक के बाद विवियन ने मिस्र की पत्रकार नूरन अली को अपने जीवन का हिस्सा बना लिया। इसके अलावा अपने माता-पिता को लेकर भी वह काफी चर्चा में रहे। उनके पिता ईसाई थे, जबकि उनकी मां हिंदू हैं। एक समय के बाद विवियन ने लोगों को तब हैरान कर दिया जब उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया।

कभी भोलेनाथ के भक्त कहलाने वाले विवियन अब मुस्लिम बनकर जिंदगी बिता रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साल 2007 में वह ग्लैडरैग्स मैनहंट कॉन्टेस्ट के टॉप फाइनलिस्ट्स में शामिल हुए थे।

टीवी पर ऐसे बनी पहचान

अभिनय की दुनिया में उन्होंने अपना पहला कदम टीवी शो 'कसम से' से रखा। हालांकि असली पहचान मिलना अभी बाकी थी। घर-घर तक पहचान उन्हें सीरियल 'प्यार की ये एक कहानी' से मिली, जिसमें अभय रायचंद के किरदार में उन्होंने जान फूंक दी।

वाहबिज से प्यार और तलाक

इसी सीरियल की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात वाहबिज दोराबजी से हुई। दोनों पहले अच्छे दोस्त बने और देखते ही देखते उनके बीच प्यार पनप गया। कई सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने साल 2013 में शादी कर ली। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं टिक सका और साल 2016 में दोनों के रास्ते अलग हो गए। उनका तलाक काफी चर्चा में रहा और लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद आखिरकार साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया।

मिस्र की पत्रकार से दूसरी शादी

पहली पत्नी से अलग होने के बाद विवियन ने मिस्र की पत्रकार नूरन अली से शादी रचा ली। दोनों की मुलाकात एक ट्रिप के दौरान हुई थी और साल 2022 में वे एक-दूसरे के हो गए। अभिनेता ने अपनी दूसरी शादी बेहद सादगी से की। आज विवियन डीसेना अपने करियर और निजी जिंदगी दोनों के बीच संतुलन बनाते हुए अपनी जिंदगी का भरपूर आनंद ले रहे हैं। अपने करियर में वह 'मधुबाला', 'शक्ति' और 'बिग बॉस 18' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं और आज टीवी की दुनिया का बड़ा नाम बन चुके हैं।

https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/tv-vivian-dsena-once-mahakal-devotee-born-to-christian-father-and-hindu-mother-but-converted-to-islam-know-about-his-strange-life-ws-l-10576413.html