केमिकल साइंस में एमटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद मेरठ की ज्योति ने अपने हुनर को कारोबार में बदल दिया। उन्होंने बताया कि उनके स्टार्टअप की शुरुआत वर्ष 2022 में हुई थी, जो आज देशभर में पहचान बना चुका है।
बेटे की सेहत से मिली प्रेरणा
ज्योति ने बताया कि शादी के बाद जब उनका बेटा हुआ, तो वह खुद ही उसके लिए तरह-तरह की चीजें बनाकर खिलाती थीं। ये चीजें पोषण के लिहाज से बेहद अहम थीं, ताकि बेटा अच्छा खाए-पिए और बीमार न पड़े। इसका सकारात्मक असर भी साफ नजर आने लगा।
घर के नुस्खे से बाजार तक का सफर
ज्योति के पति गौरव गोयल ने सुझाव दिया कि जब वे अपने बेटे की सेहत का इतना ध्यान रख सकते हैं, तो इसी तरह के पौष्टिक उत्पाद बाजार में क्यों न उतारे जाएं, जिससे बाकी बच्चे भी सेहतमंद रह सकें। यहीं से कारोबार की नींव पड़ी।
40 तरह के उत्पाद, देशभर से मांग
तब से लेकर अब तक ज्योति लगभग 40 तरह के उत्पाद तैयार कर रही हैं। इन उत्पादों की मांग अब पूरे देश से आ रही है और उनके स्टार्टअप का सालाना कारोबार करोड़ों रुपये तक पहुंच चुका है।
https://hindi.news18.com/news/business/success-story-chemicle-science-jyoti-little-cherry-mom-startup-earns-crores-annually-crore-local18-ws-l-10575772.html