Kalatmak Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और चंद्रमा की युति को अत्यंत शुभ माना गया है, और 17 जून को यह युति कर्क राशि में बनने जा रही है। जब-जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तब कलात्मक योग का निर्माण होता है। इस योग को सौंदर्य, वैभव, धन और समृद्धि बढ़ाने वाला माना जाता है। 17 तारीख को बनने वाला यह योग 4 राशियों के जातकों के लिए बेहद शुभ फलदायी रहेगा। खासकर इन राशियों के कला, मीडिया, लेखन, डिजाइनिंग और मनोरंजन से जुड़े लोगों को इसका विशेष फायदा मिलेगा।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए कलात्मक योग चमत्कारी साबित होने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी कामयाबी हाथ लगेगी और आपके काम से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे। अगर आप रियल एस्टेट या लग्जरी वस्तुओं के कारोबार से जुड़े हैं तो भारी मुनाफा होने के योग हैं। विदेश में नौकरी पाने का सपना भी पूरा हो सकता है। इस दौरान किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह कलात्मक योग शुभ फल देने वाला रहेगा। मार्केटिंग, मीडिया, कंसल्टेंसी या लेखन से जुड़े लोगों को खूब लाभ मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के कई नए रास्ते खुलेंगे और वेतन में अच्छी बढ़ोतरी मिल सकती है। आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता हासिल होगी।
कर्क राशि (Cancer)
कलात्मक योग आपकी ही राशि में बन रहा है, इसलिए इसका सर्वाधिक लाभ आपको ही प्राप्त होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। नौकरी बदलने की सोच रहे जातकों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। किसी काम में बड़ी सफलता मिलने के भी योग बन रहे हैं। कारोबारियों के लिए यह समय काफी अनुकूल है। साथ ही किसी पुराने कर्ज से छुटकारा मिलने वाला है।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों की आमदनी में जोरदार इजाफा होगा। यह योग आपके लिए स्वर्णिम समय लेकर आएगा। किसी पुराने निवेश से बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है और कारोबार में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए भी यह दौर बढ़िया है। मकान या वाहन खरीदने के शुभ योग भी बन रहे हैं। पुराने निवेश से तगड़ा मुनाफा होने की प्रबल संभावना है।
https://www.indiatv.in/religion/news-kalatmak-yog-2026-in-kark-rashi-give-immense-success-to-4-zodiac-signs-2026-06-16-1225413