गोटथर्ड बेस टनल: दुनिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंग, जो जोड़ती है उत्तरी और दक्षिणी यूरोप

दुनिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंग 50 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी है और इंजीनियरिंग का बेमिसाल उदाहरण मानी जाती है। स्विस आल्प्स के नीचे से गुजरती गोटथर्ड बेस टनल ने रेल यात्रा को पूरी तरह बदल दिया है।

रेल यात्रा को सहज और तेज बनाने में सुरंगों की भूमिका बेहद अहम रही है। समय के साथ जैसे-जैसे तकनीक उन्नत होती गई, वैसे-वैसे और भी लंबी तथा अधिक सुरक्षित सुरंगों का निर्माण शुरू हो गया। पहाड़ों के बीच से गुजरने वाली ये सुरंगें इंजीनियरिंग के क्षेत्र में मानवीय कौशल का अनोखा प्रमाण हैं।

50 किलोमीटर से भी लंबी सुरंग

दुनिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंग की लंबाई 50 किलोमीटर से भी ज्यादा है। ऊंचे पहाड़ों के नीचे से होकर गुजरने वाली यह सुरंग न सिर्फ यात्रा को आसान बनाती है, बल्कि निर्माण कला की दृष्टि से भी एक नायाब नमूना मानी जाती है।

गोटथर्ड बेस टनल

साल 2016 में शुरू हुई गोटथर्ड बेस टनल दुनिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंग है। इसकी कुल लंबाई 57.1 किलोमीटर है और यह स्विस आल्प्स पहाड़ों के नीचे से होकर गुजरती है।

यूरोप को जोड़ने वाली कड़ी

यह सुरंग उत्तरी और दक्षिणी यूरोप को तेजी से आपस में जोड़ती है और माल ढुलाई को काफी आसान बना देती है। इसके बन जाने के बाद ज्यूरिख से मिलान तक की यात्रा में लगभग एक घंटे की कमी आ गई है, जिससे यात्रियों और व्यापार दोनों को बड़ा फायदा मिला है।

https://hindi.news18.com/world/rest-of-world-tunnels-connect-everything-from-countries-to-islands-world-s-8-longest-tunnels-photogallery-10575957.html