अमृतसर में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े सदस्य का मकान NIA ने किया जब्त, कई देशों तक फैला है नार्को-टेरर नेटवर्क

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब के अमृतसर में लश्कर-ए-तैयबा के एक सदस्य से संबंधित मकान को जब्त किया है। यह सदस्य कई देशों में सक्रिय नार्को-टेरर नेटवर्क का हिस्सा बताया गया है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पंजाब के अमृतसर में एक मकान को अपने कब्जे में ले लिया है। यह संपत्ति लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक ऐसे सदस्य से जुड़ी हुई है, जो कई देशों में फैले नार्को-टेरर नेटवर्क के मामले में शामिल बताया जा रहा है।

किसके नाम पर थी संपत्ति

एजेंसी के अनुसार, जब्त की गई यह प्रॉपर्टी आरोपी अंकुश कपूर के पिता के नाम पर रजिस्टर्ड थी। NIA का कहना है कि अंकुश कपूर भारत में इस नार्को-टेरर नेटवर्क का एक प्रमुख सदस्य है।

कई देशों तक फैला नेटवर्क

जांच एजेंसी के मुताबिक इस नेटवर्क की जड़ें केवल भारत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह इटली, ऑस्ट्रेलिया, ईरान, थाईलैंड, UAE और पाकिस्तान समेत कई देशों में फैला हुआ है।

यह खबर अपडेट हो रही है।

https://www.indiatv.in/punjab/lashkar-e-taiba-member-house-confiscated-in-amritsar-involved-in-narco-terror-network-spanning-several-countries-2026-06-16-1225433