जकार्ता: इंडोनेशिया के कई हिस्सों में मंगलवार को धरती जोरदार तरीके से कांप उठी। यहां 6.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसके बाद कई और तेज झटके महसूस किए गए। पहले झटके के दौरान एक मिनट से भी अधिक समय तक तेज कंपन बना रहा, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।
भूकंप आते ही घरों से बाहर भागे लोग
झटके इतने तेज थे कि लोग आनन-फानन में अपने घरों से निकलकर बाहर खुले स्थानों की ओर भागने लगे। फिलहाल किसी तरह के नुकसान या हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।
कहां था भूकंप का केंद्र
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र मध्य सुलावेसी प्रांत की राजधानी पालू से 46 किलोमीटर (29 मील) पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर (6 मील) आंकी गई।
भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है इंडोनेशिया
इंडोनेशिया चारों ओर से कई भूकंपीय फॉल्ट लाइनों से घिरा हुआ देश है। यही वजह है कि यहां भूकंप के झटके और ज्वालामुखीय गतिविधियां आम बात मानी जाती हैं।
https://www.indiatv.in/world/around-the-world/6-7-magnitude-earthquake-shakes-in-indonesia-panic-creates-people-run-away-2026-06-16-1225347