UP BEd Result 2026: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम जल्द, bujhansi.co.in पर ऐसे देखें नतीजा, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द ही जारी होने वाला है, जिसे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.co.in पर देखा जा सकेगा। इस बार परीक्षा के लिए 4,44,958 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE 2026) में शामिल हुए लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की ओर से कराई गई इस प्रवेश परीक्षा का परिणाम आज जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। नतीजा घोषित होते ही अभ्यर्थी अपना स्कोर कार्ड, रैंक और दूसरी आवश्यक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.co.in पर देख सकेंगे।

पिछले साल 17 जून को उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था, इसी आधार पर माना जा रहा है कि इस वर्ष भी नतीजे जल्द जारी कर दिए जाएंगे। परिणाम आने के बाद बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

31 मई को हुई थी परीक्षा

यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 31 मई 2026 को प्रदेशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसी परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में प्रवेश दिया जाता है।

इस वर्ष परीक्षा के लिए कुल 4,44,958 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से करीब 4 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही परीक्षार्थी लगातार परिणाम का इंतजार कर रहे थे।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय जारी करेगा नतीजा

इस बार भी यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी को दी गई थी। विश्वविद्यालय जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम घोषित करेगा।

बीते वर्ष यानी 2025 में बीएड प्रवेश परीक्षा 1 जून को कराई गई थी और इसका परिणाम 17 जून को जारी हुआ था। इस बार भी परीक्षा संपन्न होने के करीब दो सप्ताह बाद नतीजा जारी किया जा रहा है।

परिणाम के साथ मिलेगी राज्य स्तरीय रैंक

नतीजा घोषित होने के बाद अभ्यर्थी न सिर्फ अपने प्राप्तांक देख सकेंगे, बल्कि उन्हें राज्य स्तरीय रैंक की जानकारी भी मिलेगी। यही रैंक आगे चलकर कॉलेज आवंटन और प्रवेश प्रक्रिया में सबसे अहम भूमिका निभाएगी।

बीएड में दाखिले के लिए मेरिट और काउंसलिंग दोनों जरूरी हैं। अभ्यर्थियों को उनकी रैंक के आधार पर कॉलेज चुनने का अवसर मिलेगा, और इसके बाद सीटों का आवंटन किया जाएगा।

https://hindi.news18.com/news/career/education-up-bed-jee-result-2026-check-scorecard-merit-list-on-bujhansi-co-in-up-bed-jee-result-2026-kab-aayega-sarkari-result-news-10574318.html