US-Iran War LIVE: 'ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं रखेगा'— ट्रंप का बड़ा दावा, डील से खफा नेतन्याहू, आगे क्या?

अमेरिका और ईरान के बीच शांति प्रस्ताव पर सहमति बन गई है और दोनों देश एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे। हालांकि इस समझौते से इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू नाराज बताए जा रहे हैं।

US-Iran War LIVE: अमेरिका और ईरान के बीच शांति प्रस्ताव को लेकर आखिरकार सहमति बन गई है। इस समझौते के तहत अब दोनों देश एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को भी फिर से खोल दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि अमेरिका ने ईरान की रखी गई शर्तों को स्वीकार कर लिया है।

ट्रंप का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान इस बात के लिए राजी हो गया है कि वह कभी परमाणु हथियार अपने पास नहीं रखेगा। दूसरी ओर, ईरान ने भी सशर्त तौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने पर अपनी सहमति जता दी है।

इजरायल को लेकर खड़ा हुआ बड़ा सवाल

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल अब इजरायल को लेकर उठ खड़ा हुआ है। दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच हुई इस डील से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू नाराज बताए जा रहे हैं। उन्होंने अपने देश के नागरिकों के नाम एक संदेश भी जारी किया है।

नेतन्याहू का संदेश

"इज़राइल के प्यारे नागरिकों, कई दशकों से मैं ईरान की परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिशों के खिलाफ लड़ रहा हूँ। मैं इसे अपने जीवन का मिशन मानता हूँ। मैंने आज तक इस चुनौती का सामना किया है और भविष्य में भी करता रहूँगा। समझौते के साथ या बिना समझौते के – ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे। न आज, और न ही कल। जब तक मैं इज़राइल का प्रधानमंत्री हूँ – ऐसा नहीं होगा।"

https://www.indiatv.in/world/around-the-world/us-iran-war-live-iran-not-possess-nuclear-weapons-trump-happy-netanyahu-unhappy-what-happens-next-2026-06-16-1225314