अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर हादसे का शिकार, 8 क्रू सदस्यों की मौत की आशंका, आसमान में दिखा काला धुआं

दक्षिणी कैलिफोर्निया के मोहावी रेगिस्तान में अमेरिकी वायुसेना का एक B-52 बॉम्बर एडवर्ड एयरफोर्स बेस से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 8 क्रू सदस्यों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

अमेरिकी वायुसेना का एक B-52 बॉम्बर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह हादसा दक्षिणी कैलिफोर्निया के मोहावी रेगिस्तान में हुआ। हादसे के समय इस बॉम्बर में 8 क्रू सदस्य मौजूद थे और आशंका है कि इन सभी की मौत हो गई है। अमेरिकी वायुसेना के अनुसार, एडवर्ड एयरफोर्स बेस से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद यह विमान हादसे का शिकार हो गया।

हादसे की खबर मिलते ही रवाना हुई रेस्क्यू टीम

परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम इस B-52 बॉम्बर के हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बचाव दल को भेज दिया गया। एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस ने क्रैश के करीब 4 घंटे बाद जारी एक बयान में बताया कि परमाणु और पारंपरिक दोनों तरह के बम ले जाने में सक्षम यह 8-इंजन वाला जेट-पावर्ड विमान एक रूटीन टेस्ट मिशन पर निकला था, तभी यह दुर्घटना का शिकार हो गया।

दूर तक दिखाई दिया काला धुआं

B-52 बॉम्बर के क्रैश होने के बाद आसमान में दूर-दूर तक काला धुआं उड़ता हुआ देखा गया।

यह खबर अपडेट हो रही है....

https://www.indiatv.in/world/us/us-air-force-b-52-bomber-crashes-many-crew-members-feared-dead-2026-06-16-1225313