घर की साज-सज्जा में हरे-भरे पौधे एक अलग ही जान डाल देते हैं, लेकिन जब कोई पौधा केवल हरियाली न रहकर एक कलाकृति में बदल जाए, तो उसकी सुंदरता देखते ही बनती है। 'बोनसाई' इसी कला का सबसे शानदार नमूना माना जाता है, जहां एक बड़ा पौधा छोटे रूप में ढलकर सजावट का खूबसूरत हिस्सा बन जाता है।
जेड प्लांट ही क्यों है सबसे बेहतर विकल्प
ऋषिकेश की गार्डनर ममता काला बताती हैं कि घर में सुख-समृद्धि लाने वाला माना जाने वाला जेड प्लांट बेहद आसानी से एक आकर्षक बोनसाई के रूप में तैयार किया जा सकता है। इसकी मोटी और रसीली हरी पत्तियां, मजबूत तना तथा बहुत कम देखभाल की जरूरत इसे बोनसाई बनाने के लिए सबसे उपयुक्त पौधा बनाते हैं।
घर पर बोनसाई तैयार करने की खूबियां
नर्सरी से तैयार बोनसाई खरीदने पर अक्सर अच्छी-खासी रकम खर्च हो जाती है, जबकि थोड़ी मेहनत और सही तकनीक से इसे घर पर ही तैयार किया जा सकता है। जेड प्लांट चूंकि मजबूत और टिकाऊ होता है, इसलिए शुरुआती शौकीनों के लिए भी यह सीखने और संवारने में आसान रहता है।
देखभाल के जरूरी नियम
जेड प्लांट के बोनसाई की खासियत ही यह है कि इसे ज्यादा देखभाल की आवश्यकता नहीं होती। सही धूप, संतुलित पानी और समय-समय पर पत्तियों व तने को आकार देने से यह धीरे-धीरे एक सुंदर रूप ले लेता है और बगीचे की रौनक में चार चांद लगा देता है।
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/tips-and-tricks-turn-jade-plant-into-beautiful-bonsai-at-home-easy-growing-and-pruning-gardening-tips-local18-10572956.html