शहीद स्मारक पर सभा के दौरान हुई घटना
राजधानी जयपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर सरेआम हमला किया गया। यह वारदात उस समय हुई, जब वे शहीद स्मारक पर आयोजित एक सभा में मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार सभा के बीच ही एक अज्ञात युवक उनके पास पहुंचा और अचानक उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इस अप्रत्याशित हरकत से कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हमले के बाद फरार हुआ आरोपी
थप्पड़ मारने के तुरंत बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घटना के समय वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह भीड़ का फायदा उठाकर निकल भागा।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी की पहचान और उसके फरार होने के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। इस मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आने पर ब्योरा अपडेट किया जाएगा।
https://hindi.news18.com/news/rajasthan/jaipur-abhijit-deepke-founder-of-cockroach-janata-party-was-slapped-by-an-unidentified-man-in-jaipur-ws-l-10573093.html