पटना के चर्चित कोचिंग संस्थान 'ज्ञान बिंदु GS एकेडमी' के संचालक रोशन आनंद के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। उनके छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी और इस घटना के एक दिन बाद पटना सिविल कोर्ट ने रोशन आनंद को जमानत दे दी है। अदालत से राहत मिलने के बाद वे आज सहरसा पहुंचकर अपने भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे। यह फैसला उनके परिवार और समर्थकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, 2 जून को खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले को लेकर दर्ज मामले में रोशन आनंद के साथ-साथ उनके भाई प्रिंस यादव को भी आरोपी बनाया गया था। इस सिलसिले में पुलिस ने 3 जून को रोशन आनंद और उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
खान सर की गिरफ्तारी पर रोक
इसी मामले में खान सर उर्फ फैजल खान की गिरफ्तारी पर अदालत ने 20 जून तक रोक लगा रखी है।
https://www.indiatv.in/bihar/patna-gyan-bindu-director-raushan-anand-sir-gets-bail-attend-brother-prince-last-rites-2026-06-15-1225151