एक केले का पौधा, 12 से ज़्यादा कारोबार! इस अनोखे फॉर्मूले से घर बैठे लाखों की कमाई

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में किसानों ने केले के पौधे के तने के रेशे से दर्जनभर से ज़्यादा उत्पाद बनाकर कमाई का नया रास्ता खोल दिया है। महज ₹1 लाख के निवेश से यह कारोबार शुरू किया जा सकता है।

क्या आपको पता है कि केले से सिर्फ़ उसका फल ही नहीं, बल्कि उसका पूरा पौधा आपकी जेब भर सकता है? मध्य प्रदेश के एक किसान ने यह कर दिखाया है और साबित किया है कि सही सोच के साथ एक ही पौधा कई कारोबार का आधार बन सकता है।

बुरहानपुर बना केले की खेती का केंद्र

एमपी के बुरहानपुर जिले में 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में केले की खेती की जाती है। यहीं के अनुभवी किसान सुनील महाजन ने एक ऐसा शानदार विचार सामने रखा है, जिसकी मदद से एक ही पौधे से 12 से ज़्यादा अलग-अलग कारोबार खड़े किए जा सकते हैं।

तने के रेशे से बन रहे महंगे उत्पाद

केले का फल, उसके चिप्स और पाउडर तो पहले से बाज़ार में बिकते ही हैं, लेकिन अब इसके तने के रेशे का इस्तेमाल कई नए उत्पाद बनाने में हो रहा है। इस रेशे से मोबाइल कवर, टोपियां, पानी की बोतलें और खिलौने तैयार किए जा रहे हैं।

इतना ही नहीं, इसी रेशे से महंगी घड़ियां और साड़ियां तक बनाई जा रही हैं, जिनकी देश और विदेश दोनों जगह ज़बरदस्त मांग बनी हुई है।

सिर्फ़ ₹1 लाख में शुरुआत

बिजनेस एक्सपर्ट सुनंदा बाई का कहना है कि बुरहानपुर में इस काम के लिए कच्चा माल बहुत आसानी से उपलब्ध हो जाता है। उनके मुताबिक, महज ₹1 लाख के निवेश से यह कारोबार शुरू किया जा सकता है और हर महीने अच्छी-खासी कमाई की जा सकती है।

https://hindi.news18.com/videos/business/money-making-tips-how-to-start-banana-stem-fiber-business-ideas-sunil-mahajan-mp-farmer-story-local18-10571224.html