ब्यूटी टिप्स: सालों तक रहना है जवां? सुबह उठते ही आज़माएं बर्फ का यह आसान नुस्खा

लंबे समय तक जवां और निखरी त्वचा के लिए सुबह बर्फीले ठंडे पानी में चेहरा डुबोने की थेरेपी बेहद कारगर मानी जाती है, जो पोर्स को टाइट करती है और फाइन लाइंस घटाती है।

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा लंबे समय तक खूबसूरत और जवां बनी रहे। इसी चाहत में लोग महंगे प्रोडक्ट्स और फेशियल पर खूब खर्च करते हैं। लेकिन एक छोटा-सा घरेलू उपाय फाइन लाइंस और झुर्रियों से लंबे समय तक राहत दिला सकता है।

रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट कविता के मुताबिक, अगर आप लंबे समय तक यूथफुल स्किन चाहती हैं, तो सुबह उठते ही बस एक छोटा-सा काम करना होगा। आपको बर्फीले ठंडे पानी में अपना चेहरा दो से तीन बार डुबाना होगा। रोज़ाना ऐसा करने से त्वचा के रोमकूप यानी पोर्स टाइट होते हैं और चेहरे पर गजब का निखार आता है। उनका कहना है कि इस आसान ट्रीटमेंट को घर पर ही दो सरल चरणों में किया जा सकता है।

स्टेप 1: ऐसे तैयार करें बर्फीला ठंडा पानी

इसके लिए ज्यादा तैयारी की जरूरत नहीं है। सुबह उठते ही एक बड़ा कटोरा लें, जिसमें आपका चेहरा आसानी से डूब सके। उसमें साधारण पानी भरकर फ्रीजर में रख दें और एकदम ठंडा होने दें। पानी इतना ठंडा होना चाहिए कि उंगली डालते ही वह सुन्न होने लगे।

अगर सुबह पानी ठंडा करने का समय न हो, तो दूसरा तरीका अपनाया जा सकता है। फ्रीजर से बर्फ के टुकड़े निकालकर एक बड़े कटोरे में डालें और ऊपर से थोड़ा साधारण पानी मिला दें। महज़ 1 मिनट में आपका बर्फीला ठंडा पानी तैयार हो जाएगा।

स्टेप 2: चेहरा डुबाने की सही प्रक्रिया

पानी तैयार होने के बाद अपने चेहरे को इस ठंडे पानी में कुछ सेकंड के लिए डुबाएं और फिर बाहर निकालें। इस प्रक्रिया को सुबह-सुबह कम से कम 15 से 20 बार दोहराएं।

दरअसल, जब इतना ठंडा पानी अचानक चेहरे की त्वचा के संपर्क में आता है, तो यह स्किन पोर्स को तुरंत सिकोड़कर टाइट कर देता है। इससे त्वचा में कसाव आता है, चेहरे की पफनेस यानी सूजन दूर होती है और फाइन लाइंस धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं।

बढ़ती उम्र की महिलाओं के लिए खास फायदेमंद

ब्यूटी एक्सपर्ट कविता का कहना है कि यह ट्रीटमेंट 25 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है, क्योंकि इसी उम्र के बाद चेहरे पर फाइन लाइंस और बढ़ती उम्र के लक्षण दिखने शुरू होते हैं। हालांकि छोटे बच्चों को यह उपाय नहीं करना चाहिए।

इस आइस वॉटर थेरेपी का असर पहली बार में ही महसूस होने लगता है। अगर चाहें, तो हैवी मेकअप लगाने से ठीक पहले भी यह उपाय किया जा सकता है। इससे चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल होता है और मेकअप कम से कम 4 घंटे तक बिना खराब हुए टिका रहता है। किसी पार्टी या फंक्शन में जाने से पहले इसे करने पर चेहरे पर तुरंत इंस्टेंट ग्लो आ जाता है।

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/tips-and-tricks-beauty-expert-kavita-ice-water-facial-wrinkles-will-disappear-local18-ws-l-10571064.html