मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले होर्मुज स्ट्रेट से राहत भरी खबर, फिर रफ्तार पकड़ेगी LPG-तेल की सप्लाई, थमेगी ईरान जंग

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के मसौदे पर सहमति बनने से पश्चिम एशिया में तनाव घटने की उम्मीद जगी है, जिससे होर्मुज स्ट्रेट खुलने और गैस-तेल की आवाजाही सामान्य होने की राह बनेगी।

पश्चिम एशिया में लंबे समय से बने हुए तनाव के अब थमने की संभावना मजबूत होती दिख रही है। मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के मसौदे पर रजामंदी कायम हो गई है, जिसने पूरे क्षेत्र में राहत की उम्मीद जगा दी है।

जेनेवा में होगा औपचारिक हस्ताक्षर

दोनों देशों के बीच तय हुए इस मसौदे पर औपचारिक मुहर जेनेवा में लगाई जाएगी। वहीं इस समझौते के साथ ही होर्मुज स्ट्रेट के दोबारा खुलने का रास्ता भी साफ हो जाएगा, जिससे गैस और तेल लेकर चलने वाले जहाजों की आवाजाही फिर से सुचारू रूप से शुरू हो सकेगी।

मोदी-ट्रंप मुलाकात के ठीक पहले बदला घटनाक्रम

ईरान जंग से जुड़े इस पूरे घटनाक्रम ने ऐसे मौके पर नया रुख लिया है, जब बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फ्रांस में मुलाकात होने जा रही है। दोनों नेताओं की यह भेंट तकरीबन 16 महीने के अंतराल के बाद हो रही है।

https://hindi.news18.com/news/nation/hormuz-strait-good-news-just-before-pm-narendra-modi-president-donald-trump-meet-lpg-petrol-diesel-iran-war-10570879.html