बेरूत पर इजरायली हमले से नाराज ट्रंप, बोले- ईरान डील से ठीक पहले ऐसा नहीं होना चाहिए था

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता बेहद करीब होने के समय इजरायल ने रविवार को लेबनान की राजधानी बेरूत पर बमबारी की। इस हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह कार्रवाई नहीं होनी चाहिए थी।

इजरायल ने रविवार को लेबनान की राजधानी बेरूत को निशाना बनाते हुए बमबारी की। यह कार्रवाई ऐसे नाजुक समय पर हुई, जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने की कगार पर पहुंच चुका है। इस हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि ऐसा कदम नहीं उठाया जाना चाहिए था।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर जताई नाराजगी

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि बेरूत पर आज सुबह हुआ हमला नहीं होना चाहिए था, खासकर ऐसे अहम दिन पर, जब अमेरिका ईरान के साथ शांति समझौते के बेहद करीब पहुंच चुका है।

पूरे इलाके में शांति की उम्मीद

ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका एक ऐसे समझौते के बहुत करीब है, जो लेबनान समेत समूचे क्षेत्र में शांति स्थापित करेगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस मौके पर सभी पक्षों को पीछे हट जाना चाहिए।

https://www.indiatv.in/world/us/israel-strikes-beirut-just-before-us-iran-deal-donald-trump-said-attack-on-beirut-should-not-have-happened-2026-06-14-1225082