उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक थाने की चारदीवारी के भीतर ही मस्जिद बने होने का खुलासा हुआ है। प्रशासनिक जांच में सामने आया कि खरखौदा थाने को आवंटित सरकारी जमीन के अंदर जामा मस्जिद का निर्माण कर लिया गया है।
राजस्व विभाग की रिपोर्ट में पुष्टि
राजस्व विभाग की ओर से तैयार रिपोर्ट में इस अवैध कब्जे की पुष्टि की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक थाने की चारदीवारी और उसे आवंटित सरकारी भूमि के दायरे में ही मस्जिद खड़ी कर दी गई थी, जिससे प्रशासन हरकत में आ गया।
पुलिस का 7 दिन का अल्टीमेटम
पुलिस प्रशासन ने मस्जिद के मुतवल्ली और इमाम को जमीन खाली करने के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जारी किए गए नोटिस में साफ कहा गया है कि यदि तय अवधि के भीतर अवैध निर्माण को स्वयं नहीं हटाया गया, तो उस पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
कमेटी इसे 200 साल पुरानी बता रही
दूसरी ओर, मस्जिद कमेटी इस निर्माण को 200 साल पुराना बता रही है। कमेटी का कहना है कि वह इस मामले को लेकर अदालत का रुख करने की तैयारी कर रही है और कानूनी रास्ते से अपना पक्ष रखेगी।
https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/meerut-police-station-land-jama-masjid-controversy-revenue-report-illegal-encroachment-seven-day-notice-bulldozer-action-local18-10570120.html