धूप से चेहरा हो गया है काला? रसोई में रखी यह चीज 20 मिनट में दिखाएगी कमाल

गर्मियों की टैनिंग और कालेपन से राहत पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं। खीरे से बना यह आसान फेस पैक त्वचा की रंगत निखारने में मददगार साबित हो सकता है।

गर्मी के मौसम में तेज धूप और गर्म हवाओं की मार सबसे ज्यादा चेहरे पर पड़ती है, जिससे त्वचा पर टैनिंग और कालापन तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे हालात में बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह घर की रसोई में रखा खीरा एक सस्ता और कारगर विकल्प बन सकता है।

कैसे बनाएं खीरे का फेस पैक

टैनिंग कम करने के लिए एक ताजे खीरे को पीसकर उसका पेस्ट तैयार करें। इसमें एक चम्मच दही और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिला लें। तैयार मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर इस्तेमाल के लिए रख लें।

लगाने का सही तरीका

इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाकर करीब 20 मिनट तक छोड़ दें। तय समय के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। बेहतर असर के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में 3 से 4 बार किया जा सकता है।

क्या होगा फायदा

नियमित रूप से इस उपाय को अपनाने से त्वचा की रंगत निखरने लगती है और चेहरा पहले से ज्यादा फ्रेश और तरोताजा नजर आता है।

संवेदनशील त्वचा के लिए सलाह

जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील है, वे नींबू के रस की जगह गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि जलन या किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

https://hindi.news18.com/videos/lifestyle/tips-and-tricks-face-darkened-due-to-the-sun-try-this-kitchen-staple-see-results-in-20-minutes-local18-10570021.html